834 जिंदा कारतूस के साथ एकमहिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

NALANDA DESK – बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और नालंदा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. जिसमें भारी मात्रा में अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं. इस विशेष अभियान के तहत कुल 834 विभिन्न बोर के जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं और चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. डीएसपी सदर नुरुल हक ने बताया कि विशेष आसूचना एवं गुप्त सूचना के आधार पर नालंदा पुलिस ने सोहसराय और भागन बीघा थाना क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई अवैध हथियारों की तस्करी और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है.

Add

सोहसराय थाना अंतर्गत आशा नगर स्थित राजेंद्र प्रसाद के बेटे अभिजीत कुमार उर्फ रॉबिन यादव के घर से सबसे बड़ी बरामदगी हुई है. यहां से विभिन्न बोर के कुल 717 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. दिलचस्प बात यह है कि छापेमारी के दौरान अभिजीत कुमार उर्फ रॉबिन यादव के साले विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया. विशाल कुमार हिलसा थाना क्षेत्र के हरिबीघा गांव का निवासी है.

मुख्य आरोपी कैमूर से गिरफ्तार

विशेष कार्य बल के इस अभियान में सबसे महत्वपूर्ण सफलता यह रही कि मुख्य आरोपी अभिजीत कुमार उर्फ रॉबिन यादव को कैमूर से गिरफ्तार किया गया. यह इस बात का संकेत है कि अवैध हथियारों का यह नेटवर्क एक से अधिक जिलों में फैला हुआ था.भागन बीघा स्थित अभिजीत कुमार के दूसरे घर पर भी छापेमारी की गई, जहां से 117 गोली बरामद की गई. इस स्थान पर राजेंद्र प्रसाद (अभिजीत के पिता), निक्की कुमारी और निभा कुमारी को गिरफ्तार किया गया है. इससे स्पष्ट होता है कि यह पारिवारिक स्तर पर संचालित होने वाला अवैध धंधा था. छापेमारी में सोहसराय, लहेरी, भागन बीघा के थाना अध्यक्षों के साथ-साथ एसटीएफ पटना की टीम शामिल रही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *