झारखंड में हत्या छपरा में शव बरामद ; कंस्ट्रक्शन कंपनी का गिट्टी अनलोड करने के दौरान ट्रक के गिट्टी से निकला शव तो मची अफरातफरी

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के शेरपुर स्थित प्रोजेक्ट साइट पर ट्रक को अनलोड करने के दौरान गिट्टी से एक युवक का शव निकाला. जिसके बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी में हड़कंप मच गया. वहीं पूछताछ करने के बाद गिट्टी लाने वाला चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला. सके बाद मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हुई और इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई. सूचना पर घर वाले रोते-पीटते छपरा पहुंचे, जहां दिघवारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. मृत युवक की पहचान औरंगाबाद जिला के दाउदनगर थाना अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी कुंवर कल्याण गिरी के 25 वर्षीय पुत्र अनिल गिरी के रूप में की गई, जो कि ट्रक चालक बताया गया है.

झारखंड में हत्या के बाद छपरा में बरामद किया गया शव

अनिल गिरी ट्रक चालक बताया गया है, जो कि ट्रक पर गिट्टी लेकर छपरा पहुंचाया करता था. परिजनों के अनुसार बीते सप्ताह वह झारखंड स्थित गिट्टी कंपनी पर गिट्टी लेने गया था. जिसके बाद से उसका कुछ अतापता नहीं चल रहा था. आज उन्हें अचानक पता चला कि उसका शव छपरा में ट्रक को अनलोड करने के दौरान गिट्टी से बरामद किया गया है. परिजनों के अनुसार जिस गिट्टी लदे ट्रक से गिट्टी छपरा लाया गया था वह उसी ट्रक का चालक था. परिवार वालों ने आरोप लगाया है की गिट्टी कंपनी में ही उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को गिट्टी में भरकर छपरा भेज दिया गया, ताकि उसकी पहचान नहीं हो पाए. लेकिन उसके पॉकेट से मिले मोबाइल में भेद खोल दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *