हरिहरनाथ कॉरिडोर के फेज-1 का निर्माण कार्य प्रारंभ ; रिवर फ्रंट को काली घाट से दीघा पुल तक किया जाएगा विकसित

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र स्थित हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र को विकसित करने के उद्देश्य से हरिहरनाथ कॉरिडोर का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा. जिसके लिए रिवर फ्रंट को काली घाट से दीघा पुल तक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इस बाबत आज सारण जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, उप समाहर्ता, भूमि सुधार, सोनपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, सोनपुर के साथ सोनपुर अवस्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर व क्षेत्र का निरीक्षण किया गया. उक्त अवसर पर डीएम ने बताया कि हरिहर क्षेत्र को विकसित करने हेतु फेज -1 के तहत किए जा रहे कार्यों तथा वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की भांति प्रस्तावित हरिहरनाथ कॉरिडोर निर्माण हेतु तथा रिवर फ्रंट को काली घाट से दीघा पुल तक विकसित किये जाने हेतु संबंधित कंसल्टेंट के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया.

 

Add

साथ ही आवश्यक विचार विमर्श कर फेज – 2 के तहत एक सुव्यवस्थित कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया. जिससे कि उक्त निर्मित प्लान के अनुसार रिवर फ्रंट विकसित करने हेतु जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जा सके. साथ ही हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण हेतु मंदिर से लेकर काली घाट तक सीमांकन किए गए. क्षेत्र में निर्माण कार्य पूर्ण होने तक किसी भी प्रकार के नए संरचना के निर्माण पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश दिया गया। हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण एवं गंडक तथा गंगा नदी के किनारे को विकसित कर सारण जिले के पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकेगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *