घर पर काम कर रहे युवक के सिर पर टूट कर गिरा धारा प्रवाहित विद्युत तार ; हो गई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के भेल्दी थाना अंतर्गत मदारपुर गांव में घर के बाहर काम कर रहे युवक के ऊपर धारा प्रवाहित तार के गिरने के कारण वह अचेत हो गया और जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी सत्यनारायण राय के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार राय के रूप में की गई. जो कि मजदूरी करता था. उसके घर पर कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. जिसको लेकर वह घर के बाहर से ईंट उठाकर ले जा रहा था.

उस बीच विद्युत तार टूटकर गिर गया और उसकी चपेट में आने से वह अचेत हो गया. परिवार वाले जब तक उसे अस्पताल ले गए तब तक उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद भेल्दी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *