पुलिस स्मृति दिवस पर छपरा पुलिस क्लब में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर छपरा पुलिस क्लब में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौके पर सारण पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. साथ ही ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान को चिरस्मरणीय बनाने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा व एकता बनाए रखने में पुलिस के उत्कृष्ट भूमिका का सम्मान किया गया.

उक्त अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुलिस स्मारक ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा जीवंत रखेगा. हमें भी उनकी शहादत से सीख लेते हुए निर्भीकता पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है. वही सारण एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहसिक कार्यों पर प्रकाश डाला. मौके पर सारण डीआईजी एवं एसपी के साथ सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *