आईपीएस हर्ष वर्धन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत ; 2023 बैच के थे अधिकारी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार के सहरसा जिला अंतर्गत सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के फतेहपुर पडरिया निवासी 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की बीते दिन सड़क दुर्घटना में कर्नाटक में मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहड दौड़ गई. लोगों ने हर्षवर्धन के स्वभाव और व्यवहार की चर्चा करते कहा कि 26 साल की उम्र में दो नौकरी छोड़ दी थी. जब भी गांव आते थे तो लगता ही नहीं था कि यह इतने बड़े अधिकारी है. लोगों ने कहा कि दस किलोमीटर और यात्रा पूरी हो जाती तो आज इस सुदूर गांव का बेटा कर्नाटक में एसपी के पद पर रहता. मौत की खबर आते ही परिजन कर्नाटक के लिए रवाना हो गए.

Add

पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे थे कर्नाटक

जानकारी के अनुसार मैसूर में प्रशिक्षण लेने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग कर्नाटक के हिसाल में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में की गई थी. रविवार को वह चारपहिया वाहन से हिसाल जा रहे थे. दस किलोमीटर हिसाल बचा ही था कि वाहन दुर्घटना का शिकार हो गये. जानकारी के अनुसार टायर फटने से वाहन बेकाबू हो गया था. जिसमें हर्षवर्धन की मौत हो गई. वहीं चालक घायल हो गया है.

शव को कर्नाटक से हवाई रूट से पटना लाया जाएगा. जिसके बाद आईपीएस का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में मंगलवार को किया जाएगा. उनके पिता अखिलेश सिंह मध्य प्रदेश में एसडीएम है. छोटा भाई आनंद वर्धन आईआईटी इंजीनियर है और यूपीएससी की तैयारी कर रहे है. सूचना पर सहरसा पुलिस भी आईपीएस के शव के आने का इंतजार कर रही है. सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जानकारी मिली है, वह उनके पैतृक गांव जा रहे है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *