भाजपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या ; मेयर पर लगा मर्डर कराने का आरोप

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – बिहार के गयाजी में भाजपा नेता के बेटे की सरेआम गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. इस हत्या का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है हमलावर कैसे एक, दो नहीं बल्कि तीन से चार गोली भाजपा नेता के बेटे को मार रहे हैं. मृत युवक की पहचान गयाजी शहर के पहाड़तली मोहल्ला निवासी भाजपा नेता उपेंद्र पासवान के 19 वर्षीय पुत्र छोटू पासवान के रूप में की गई है. इस घटना में गया नगर निगम के मेयर सह कांग्रेस नेता वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को अभियुक्त बनाया गया है. घटना बीते मंगलवार की है. छोटू पासवान अपने घर से निकलकर रोज की तरह घूमने निकला थे. उसी दौरान हिलसा पहाड़तली मोहल्ले में छिपे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.

Add

बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने सन्नाटे का फायदा उठाते हुए एक के बाद एक चार गोलियां उनके सीने और सिर में दाग दीं. जिससे मौके पर ही छोटू की मौत हो गई. इस संबंध में मृतक के पिता उपेंद्र पासवान ने कहा कि “हमने पहले भी मेयर और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जमीनी और कारोबारी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है. पहले भी गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि हमारे इकलौते बेटे की हत्या हो गई. अब हम दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहते हैं.

मेयर गणेश पासवान के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने कोतवाली थाना में 302 के तहत मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है. वहीं, इस पूरे मामले में गया नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा, “इस पूरे मामले में गया शहर के मेयर गणेश पासवान पर पैसे देकर हत्या कराने का आरोप लगा है. इसके लिए कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. मेयर गणेश पासवान सरल स्वभाव के इंसान हैं. ऐसे लोगों को साजिश के तहत भाजपा वाले फंसा रहे हैं. हम लोग आईजी से मिलकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *