महिला एवं किशोर समेत तीन ने किया खुदकुशी ; परिवार में मातम, जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एक महिला एवं एक किशोर समेत तीन के द्वारा खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त की गई है. वहीं इस घटना के बाद जहां परिवार में मातम छाया हुआ है. सूचना के बाद संबंधित थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत समसपुर गांव में दुपट्टा से फंदा बनाकर एक महिला ने खुदकुशी कर लिया है. इस घटना की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को लगी परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृत महिला भेल्दी थाना क्षेत्र के समसपुरा गांव निवासी संतोष महतो की 22 वर्षीय पत्नी संजना कुमारी उर्फ साजन कुमारी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर अपने कमरे में ही खुदकुशी किया है. इस घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भैया जहां 100 का पोस्टमार्टम कर जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

वहीं, दूसरी घटना में जिले के गौरा थाना अंतर्गत रामपुर गांव में दुकान के कमरे से लटकते हुए एक किशोर का शव बरामद किया गया. मृतक जिले के गौरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी संतलाल प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने दुकान के कमरे में ही रहता था. जहां, फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात बताई जा रही है. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते वहां पहुंचे. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की बात पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर स्थल भेज दिया है.

जबकि, तीसरी घटना में जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत रूकसमर गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकते हुए पाया गया. मृतक की पहचान रसूलपुर थाना अंतर्गत रूकसमर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के 27 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह के रूप में की गई है. सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *