घर से बुलाकर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या ; परिवार वालों में मचा कोहराम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में दबंगों के द्वारा एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. उसका शव आज सुबह मठककरा गांव स्थित कुशभारी नाला के समीप से बरामद किया गया है. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मठककरा गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश्वर गिरी के 30 वर्षीय पुत्र सुपन कुमार गिरी के रूप में की गई है, जो कि गांव में ही मिट्टी कटाई में काम करता था. वह बीती रात्रि सोने के लिए जा रहा था. उसी बीच उसके साथ रहने वाले कुछ युवकों का फोन आया और वह बोला कि वह मईया स्थान पर सोने जा रहा है. घर वाले निश्चिंत हो गये. आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव स्थित कुशभारी नाला के समीप उसका शव पड़ा हुआ है.

Add

जिसके बाद वह लोग रोते-पीटते वहां पहुंचे तो देख कि उसकी हत्या कर उसके शव को फेंका गया है. उसे लाठी डंडे से पीट-पीट कर हाथ तोड़ा गया है वही नाक और मुंह से खून बहा था. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. उस दौरान मृत युवक की बहन ने बताया कि उसके साथ रहने वाले लोगों के द्वारा ही रात्रि में उसे घर से बुलाया गया था और उसे लाठी-डंडे और रॉड से पीटकर हत्या की गई है.फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *