घर के बरामदे में सोये वृद्ध की गला रेत’कर ह’त्या ; परिवार में मा’तम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की सोये अवस्था में ही गला रेत कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृत वृद्ध की पहचान जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत दंदासपुर गांव निवासी दीप नारायण महतो के साठ वर्षीय पुत्र रामचंद्र महतो के रूप में की गई है. घर के बरामदे में उन्हें मृत पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची जनता बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. इस मामले में पूछे जाने पर जनता बाजार थाना अध्यक्ष ने बताया कि घर के बरामदे में सोए 60 वर्षीय रामचंद्र महतो की गला रेतकर हत्या की गई है. हत्या के कारणों की जानकारी प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

वहीं दूसरी घटना में जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत नवादा गांव में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी गजेंद्र सिंह की मौके पर मौत हुई है. वही दूसरे पक्ष से संजीव सिंह का उपचार चल रहा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *