फंदे पर लटकी मिली विवाहिता ; परिवार वाले ले गए दाह-संस्कार करने तो शमशान घाट से पुलिस ने किया जब्त, होगा पोस्टमार्टम

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र से अंतर्गत नेहाला टोला नदी घाट पर दाह-संस्कार करने के क्रम में पुलिस ने एक विवाहिता के शव को शमशान घाट से ही कब्जे में ले लिया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि उस महिला के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया है. जिसकी सूचना पर डोरीगंज थाना अध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस मामले में फिलहाल ना तो ससुराल वाले और ना ही मायके वाले कुछ भी बता पा रहे हैं. मृत महिला डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी पांडे टोला निवासी कृष्णा साह की 27 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी बताई गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजलि के द्वारा किसी विवाद को लेकर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया.

इसकी सूचना ससुराल वालों के द्वारा मायके वालों को भी दी गई और दोनों परिवार एकमत होकर शव को दाह-संस्कार करने के लिए डोरीगंज थाना अंतर्गत नेहाला टोला घाट पर लेकर पहुंचे थे और दाह-संस्कार करने की प्रक्रिया की जा रही थी उसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिली और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. इस मामले में थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि उन्हें सूचना मिली कि एक महिला के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया है और परिवार वाले चुपके से दाह-संस्कार कर रहे हैं. जिसकी सूचना के बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हालांकि इस मामले में लड़की के ससुराल और मायके वाले दोनों पक्ष से कोई शिकायत अभी तक नहीं की जा सकी है. उनके द्वारा अगर कोई शिकायत मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *