गया एयरपोर्ट पर नौ करोड़ का 12 किलो विदेशी सोना ज’ब्त ; छह त’स्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK- बिहार के गया एयरपोर्ट पर DRI की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने हवाई अड्डे पर वियतनाम का बारह किलो सोना बरामद किया गया है. उस दौरान सोना तस्करी में शामिल म्यांमार के दो तस्करों के साथ चार भारतीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सोना तस्करों में गया का भी मूल निवासी शामिल है. जब्त किये गए विदेशी सोने की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

आरोपी सोना तस्कर के गया स्थित आवास पर भी DRI की छापेमारी हुई है. DRI की टीम को आरोपी के घर डॉलर होने की सूचना मिली है. जिसके बाद वहां भी रेड हुई है. करीब 9 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद से हड़कंप मच गया है. वही टीम अब सोना स्मगलिंग के इस रैकेट के भंडाफोड़ में जुटी हुई है जिसको लेकर छापेमारी जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *