शौचालय टंकी सफाई टैंकर से निकला 1347 लीटर शराब ; एक तस्कर गिरफ्तार ; टैंकर जप्त

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना अंतर्गत बलथरी चेक पोस्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शौचालय टंकी सफाई टैंकर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. जिसके बाद पुलिस ने शौचालय सफाई टैंकर को जब्त कर थाना लाया. जिसमें से करीब 1348 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. वहीं टैंकर चालक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर पूर्वी चम्पारण कोटवा थाना क्षेत्र निवासी विश्वनाथ राय का पुत्र मुन्ना कुमार बताया गया है. बता दें कि बीते दिन भी बैकुंठपुर पुलिस ने शौचालय सफाई का टैंकर में ही शराब को जब्त किया था.

जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद की गई थी. गोपालगंज में आए दिन शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग तरकीब अपना कर शराब का खेप ठिकाना लगाने की फिराक में लगे रहते हैं. वही पुलिस की नजर हर एक गतिविधि पर रहती है. हर हाल में वैसे तस्कर को पुलिस गिरफ्तार कर ही लेती है. इससे पूर्व शौचालय की टंकी से भी शराब बरामद की जा चुकी है. बता दे कि बिहार में शराबबंदी के बाद तस्कर अन्य प्रदेशों से शराब की खेप लाकर मुंहमांगी कीमत पर शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *