वाहन जांच के दौरान ह’थियारों के जखीरा के साथ दो आर्म्स स’प्लायर गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – बिहार के सिवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने वाहन जांच के दौरान हथियारों के जखीरा के साथ दो आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से नौ ऑटोमेटिक पिस्टल एवं दो दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी हथियार की सप्लाई किया करते थे. जिनके विरुद्ध कई थानों में मुकदमा दर्ज है. वे दोनों कई बार इस मामले में जेल भी जा चुके हैं.

नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ पी देवी चौराहा के पास नगर थाना पुलिस संध्या वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी तरवार बाजार के तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन दोनों मोटरसाइकिल सवार को दौड़ाकर पकड़ा लिया. जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई तो सब देख कर हैरान रह गए. बता दें कि पकड़े दोनों व्यक्तियों के पास से 9 पिस्टल और करीब दो दर्जन जिंदा गोलियां बरामद हुई.

दोनों पकड़े गए आर्म्स सप्लायर की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी आलमगीर मियां का पुत्र शेख नविबुल्ला एव दूसरा आर्म्स सप्लायर देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के सकरापाल गांव निवासी उदयभान यादव का पुत्र राम प्रवेश यादव उर्फ पहलवान के रूप में की गई है. दोनों आर्म्स एक्ट में पहले भी जेल जा चुके हैं. वही इन दोनों से एसटीएफ की टीम ने भी पूछताछ की है.

क्या कहते हैं एसपी

इस मामले में सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बाइक चेकिंग के दौरान दो आर्म्स सप्लायर पकड़े गए हैं. जिनके पास से 9 पिस्टल 23 गोलियां एवं बाइक वगैरह बरामद किया गया है. वहीं यह दोनों सिवान में हथियार सप्लाई का काम करते हैं. जो मुंगेर एवं दूसरी जगहों से लाकर यहां के अपराधियों को सप्लाई करते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *