मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन की तलाशी के दौरान पुलिस में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन पर कोच संख्या 73424 GS में शौचालय के पास एक प्लास्टिक के झोले और 01 पिट्ठू बैग संदिग्ध और लावारिस हालत में पाया गया. जिसके सम्बन्ध में आस पास यात्रियों से पूछताछ किया गया, परन्तु किसी ने भी बैग को अपना होना नहीं बताया.

उक्त सभी झोले और बैग को प्लेटफार्म पर उतारकर खोलकर चेक करने पर एक बैग से 307 पीस ट्रेट्रा पैक प्रत्येक 180 ML, प्रत्येक कीमत ₹120 व 02 बोतल, प्रत्येक 750 ML, प्रत्येक कीमत 680 ₹ कुल 56.76 लीटर बरामद हुआ. जिसका कुल कीमत ₹38200 जब्त किया गया. हालांकि उस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, क्योंकि कारोबारी बैग छोड़कर फरार हो गए थे. बिहार राज्य मे पूर्ण शराब बंदी कानून लागू है, लिहाजा उक्त लावारिस शराब को जब्त कर मौक़े जब्ती सूची बनाकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उक्त के बावत अपराध संख्या- 109/24 U/S 30 (a) बिहार मद्य निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम विरुद्ध अज्ञात पंजीकृत किया गया है.

छापामारी टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ उनि प्रमोद कुमार, सउनि आदित्य प्रकाश सिंह ट्रेन स्कॉर्ट पार्टी गोरखपुर से हेड कांस्टेबल नंदलाल प्रसाद, कांस्टेबल बलवीर यादव, महिला कांस्टेबल सौम्या त्रिपाठी, छपरा से सउनि संजय कुमार राय, सउनि बृजसुंदर कुमार, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश शुक्ल, कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *