गर्मी से राहत के लिए गया तालाब में नहाने, डूब कर हो गई मौत ; परिवार में लगा रोना-पीटना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के एकमा थाना अंतर्गत भटौली गांव स्थित तालाब में गर्मी से राहत के लिए स्नान करने गए एक किशोर की गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर मौत हो गई. मृत किशोर एकमा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अजय यादव का 11 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार यादव बताया गया है, जो कि छठी कक्षा में पढ़ता था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर में वह गर्मी से राहत के लिए अन्य लड़कों के साथ गांव के तालाब में स्नान करने चला गया. तालाब में स्नान करने के क्रम में वह अचानक डूबने लगा.

Add

यह देखकर बच्चों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों ने तालाब में छलांग लगाकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उसे तालाब से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसे मृत पाकर घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *