वाराणसी मंडल सिविल डिफेंस की मासिक बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

VARANASI DESK –  वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वाराणसी मंडल की सिविल डिफेंस की मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बनारस स्टेशन पर तथा बनारस कोचिंग डिपो के संयुक्त प्रशिक्षण केंद्र में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलिंदर पाल की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर सिविल डिफेन्स वालेंटियर की प्रशिक्षण कार्यशाला में आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, सर्पदंश, हृदयाघात एवं प्राकृतिक आपदाओं जैसी जटिल स्थितियों में किये जाने वाले उपाय जैसे आग बुझाना, सी पी आर देना, कृत्रिम स्वाश देना, प्राथमिक चिकित्सा देना, जहर को फैलने से रोकना आदि उपाय सिखाये गये.

Add

उन्हें बताया गया कि नागरिक सुरक्षा एक स्वैच्छिक आधारित आपातकालीन प्रतिक्रिया संगठन है जो फ्रंटलाइन आपातकालीन सेवाओं का समर्थन करता है. वे सामुदायिक सहायता गतिविधियां भी करते हैं, जैसे कि स्थानीय और राष्ट्रीय दोनों तरह के आयोजनों में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना है. मासिक बैठक में बताया गया कि सिविल डिफेन्स वालेंटियर का कर्तव्य है कि वह किसी भी प्रकार के खतरे, जैसे कि प्राकृतिक आपदा, मानव निर्मित आपदा, या शत्रुतापूर्ण हमले से नागरिकों की रक्षा करें. सार्वजनिक और निजी दोनों तरह की संपत्ति की रक्षा करें आपात स्थितियों में अस्थिरता से बचाव करें तथा आंतरिक गड़बड़ी या अशांति से बचाव करें.


नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक समुदाय को शिक्षित करने, स्कूलों में जागरूकता फैलाने, सरकारी नौकरों और निवासियों को संवेदनशील बनाने, और पीएसयू और कर्मचारियों को शामिल करने जैसे कार्य करते हैं. वे प्राकृतिक आपदा की अग्रिम चेतावनी मिलने पर एहतियाती कदम उठाने में मदद करते हैं, कम संवेदनशील क्षेत्रों में जनसंख्या की निकासी में मदद करते हैं, खोज और बचाव अभियान शुरू करते हैं, और प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने में मदद करते हैं. इस बैठक में शिव शंकर सिंह, देवानंद यादव, अनिल यादव, भगुनाथ यादव, आदित्य भंडारी, पप्पू कुमार, अतुल मिश्रा, संजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शाहब हुसैन सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *