गंडक नदी के कटाव निरोधी कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  ​सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज मकेर प्रखंड के हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्य स्थलों का घूम-घूम कर जायजा लिया और कटाव की स्थिति को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल एवं संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के उपरांत उन्होंने निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कटाव निरोधी कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण किए जाएं. वहीं एजेंसी को निर्देश दिया गया कि वे मैनपावर (मजदूरों एवं संसाधनों) को कई गुना बढ़ाएं और कार्य को 24×7 (दिन-रात) मोड में सुनिश्चित करें.

​दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति:

सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कार्य की निरंतर निगरानी के लिए तीन पालियों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करें, ताकि 24 घंटे प्रगति की मॉनिटरिंग हो सके. वही बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि वे कार्य स्थल पर एक सहायक अभियंता की स्थायी प्रतिनियुक्ति करें. साथ ही प्रतिदिन स्वयं भी साइट भ्रमण कर प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएं. कार्य की बेहतर निगरानी और त्वरित निर्णय के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग को कार्य स्थल पर ही कैंप ऑफिस बनाने का निर्देश दिया गया है

. वहीं अंचलाधिकारी मकेर को प्रतिदिन कम से कम दो बार स्थल का भ्रमण कर कार्य प्रगति पर नजर रखने को कहा गया है. ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया. उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है और कटाव निरोधी कार्य हर हाल में समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, विभाग के सहायक अभियंता/कनीय अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी मकेर, अंचलाधिकारी मकेर सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *