सिवान में पीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए जा रही पुलिस कर्मियों से भरी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर ; चालक सहित डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA/ SIWAN DESK —  आरा-छपरा पुल पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब पुलिस कर्मियों से भरी बस में बालू लदे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण बस में सवार चालक समेत देढ दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें चालक की स्थिति नाजुक बतलाई गई है. घटना सारण जिले की डोरीगंज थानांतर्गत आरा-छपरा पुल पर घटी है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि सिवान में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर 45 पुलिसकर्मियों से भरी बस डेहरी से सिवान जा रही थी. उसी क्रम में आरा छपरा पुल पर बस खराब हो गई.

Add

जिसके बाद चालक बस को पुल के साइड में खड़ी कर रुका ही था कि छपरा से आरा जा रही ट्रक ने पुलिस बस में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण बस और ट्रक दोनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला. वहीं पुलिस बस का चालक स्टेयरिंग में फंस गया, जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया.

यह पुलिसकर्मी हुए हैं घायल

आरा-छपरा पुल पर पुलिस कर्मियों से भरी बस व ट्रक की टक्कर में घायल पुलिस कर्मियों में 21 वर्षीय अनिरुद्ध कुमार पांडे, 20 वर्षीय अनीता कुमारी, 22 वर्षीय प्रमिला कुमारी, 22 वर्षीय पूजा कुमारी, 40 वर्षीय दिलीप कुमार, 20 वर्षीय कंचन कुमारी, 40 वर्षीय अयूब प्रधान, 24 वर्षीय रंजना कुमारी, 24 वर्षीय सोनी कुमारी, 42 वर्षीय सुनील कुमार सिंह, 53 वर्षीय वकील कुमार, 25 वर्षीय अमृता कुमारी, 25 वर्षी अर्चना कुमारी, 24 वर्षीय सुषमा कुमारी, 25 वर्षीय शर्मिला कुमारी, 25 वर्षीय सुनील कुमार राय शामिल हैं. वही गंभीर रूप से घायल बस चालक छपरा का रहने वाला 35 वर्षीय रमेश कुमार बताया गया है, जो कि गौतम प्रसाद का पुत्र है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *