गला रेतकर अधेड़ की हत्या ; नदी किनारे से शव बरामद, नहीं हुई पहचान अब जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के मढौरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या के बाद शव को नदी किनारे फेंका गया था. कुत्ते शव को नोंचकर खा रहे थे. यह दृश्य देखकर गांव वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरदहिया पिपराती गांव स्थित डबरा नदी के किनारे से शव को बरामद किया. जिसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. हालांकि समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. शव की पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है.

 

मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है. जिसके गले को धारदार हथियार से रेता गया है और शव को नदी किनारे फेंका गया था. जहां, आवारा कुत्ते उसके शरीर को नोंचकर खा रहे थे. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है,। वही शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. फिलहाल यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *