शातिर चोर थाना से हुआ फरार ; अब ढूंढ रही पुलिस ; अधिकारी अभी भी अनभिज्ञ

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा जंक्शन स्थित जीआरपी थाने से एक शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिससे जीआरपी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. खास बात यह है कि अभी भी रेलवे के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई है और उनके द्वारा उक्त शातिर चोर की गिरफ्तारी का रिलीज जारी कर जानकारी दी जा रही है. जबकि, वह थाने से फरार हो चुका है. फरार युवक की पहचान बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 निवासी केडिया उर्फ केड़ सिंह माली के पुत्र सोनू कुमार माली के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में बीती रात प्लेटफार्म संख्या 4 से एक महिला यात्री के गले से लॉकेट छीनने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था.

Add

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान और 3520 रुपये नगद भी बरामद किए थे. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जीआरपी थाना लाया गया, जहां से वह शौच जाने के दौरान आज वह शौचालय की खिड़की का शीशा निकालकर फरार हो गया. ताज्जुब की बात है कि चोर शीशा हटाया और फरार हो गया और बाहर खड़े पुलिस कर्मी को इसकी भनक तक नहीं लगी. घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. वही इस मामले में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी की लापरवाही साफ तौर पर सामने आ रही है. एक गिरफ्तार शातिर अपराधी पर पर्याप्त निगरानी नहीं रखना और उसे बिना कड़ी सुरक्षा के शौच के लिए भेजना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. इस मामले में जीआरपी प्रभारी शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विदित हो कि बीते दिन गाड़ी संख्या 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस के पलेटफार्म संख्या 04 पर आगमन पर महिला रेल यात्री उर्मिला कुंवर,पति स्व वासुदेव साह के चढ़ने के क्रम में सोनू कुमार माली ने एक महिला का 01 सोने की जीऊतिया माला, 01 जोड़ा कान का बाली एवं अन्य समान लेकर भाग रहा था, तभी पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाने पर रेलवे सुरक्षा बल छपरा के उप निरीक्षक संजय कुमार राय, विशाल, सहायक उपनिरीक्षक विजय रंजन मिश्रा, हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव एवं राजकीय रेल पुलिस छपरा आकेश कुमार रंजन ने संयुक्त कार्रवाई कर छपरा रेलवे स्टेशन पर घेरा बंदी कर सोनू कुमार माली को समान के साथ गिरफ्तार किया था और पीड़ित महिला उर्मिला कुंवर को समान पहचान कर वापस किया गया था जिसकी कीमत लगभग 50000 रूपया बताया गया है. जिसके बाद अपराधी सोनू कुमार माली को अग्रिम कार्यावाही के लिए राजकीय रेल पूलिस छपरा को सुपूर्द किया गया था.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *