Breaking : छपरा में दिनदहाड़े एक किशोर की गोली मारकर हत्या ; परिजनों में मचा कोहराम

author
0 minutes, 1 second Read

Chhapra Desk – छपरा में दिनदहाड़े एक किशोर की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घोष कॉलोनी निवासी वरुण कुमार प्रियदर्शी का 16 वर्षीय पुत्र अंशु राज बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर के समीप खेल मैदान में खेलने के लिए गया था. इसी बीच घरवालों को सूचना मिली कि किसी ने अंशु को गोली मार दिया है. जिसके बाद घर वाले आनन-फानन में वहां पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी अंशु को उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर राजीव कुमार अमन के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही घर वालों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस घटना को लेकर शहर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. फिलहाल परिवार वाले कुछ बता पाने में असमर्थ है. परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *