एनकाउंटर में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया ; एक दारोगा को भी लगी गोली

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –  पटना में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। इसमें पटना पुलिस की टीम ने दो अपराधियों को मार गिराया। वहीं अपराधियों की फायरिंग में एक सब इंस्पेक्टर (दारोगा) को गोली लग गई। घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम घायल दरोगा को फौरन पटना एम्स में भर्ती करवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है. दरोगा पटना के गौरीचक थाना में एडिशनल एसएचओ के पद पर तैनात है. इधर, पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है. पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने फरार अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फुलवारीशरीफ के हिन्दुनी गांव में अपराधियों डकैती की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे. सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई. इसी दौरान अपराधियों की गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इधर, पुलिस टीम ने भाग रहे अपराधियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है. दो अपराधी की तलाश में छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है जिन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई थी, वह मोस्टवांटेड थे.

 

इनलोगों ने पटना समेत आसपास के इलाके में कई वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस पिछले कई महीनों से इनकी तलाश कर रही थी. पटना सिटी (पश्चिमी) के एसपी शरत आरएस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि करीब छह अपराधी वारदात को अंजाम देने गांव में घुसे थे. पुलिस टीम ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो वह गोलीबारी करने लगे. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. इसमें दो अपराधियों को गोली लगी। घटना में एक सब इंस्पेक्टर भी गोली लगी है. उनका इलाज चल रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *