मारपीट कर युवक की हत्या के बाद फेके गए शव को पुलिस ने कुआं से किया बरामद ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर में एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. उसका शव नगर थाना अंतर्गत बड़ा तेलपा स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है. मृतक की पहचान शहर के नगर थाना अंतर्गत बड़ा तेलपा निवासी अनिल गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है. वह छपरा कचहरी परिसर में पिता के साथ मिलकर चाय की दुकान चलाता था. आज सुबह उसका शव तेलपा स्थित कुएं से बरामद किया गया है. वहीं सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृत युवक के पिता अनिल ने बताया कि 1 जनवरी को उसके बेटे का मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ हाथापाई हुई थी. जिसके बाद उनके द्वारा उसे मारने की धमकी दी गई थी. वहीं बीती संध्या उनके घर एक युवक पहुंचकर उनके पुत्र द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने की शिकायत की गई, लेकिन उनका बेटा वापस रात्रि में घर नहीं लौटा. जिसके बाद वे लोग सुबह में खोजबीन कर रहे थे तो उन्हें पता चला कि उसका शव मोहल्ला के ही एक कुंए में पड़ा हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि 1 जनवरी को जिन लड़कों के साथ उसके बेटे की मारपीट हुई थी उन लोगों के द्वारा ही बीती रात्रि मारपीट कर उसकी हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया है. वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *