सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को सारण साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण साइबर डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अमन ने बताया कि साइबर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार गांव निवासी अजय कुमार महतो के द्वारा वादी के मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज करता है एवं उनकी बेटी के नाम से फेक फेसबुक आइडी बनाकर अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल कर रहा है. इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर सारण साइबर थाना कांड सं0 295/24 आई टी एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति अजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उसके पास से फोटो वीडियो वायरल करने के लिए प्रयोग किया गया उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है. छापामारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष अमन के साथ पु०अ०नि० मिनु कुमारी, सि0/516 लल्टू कुमार, सि०/742 आयुष कुमार पासवान एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *