एक सप्ताह में दूसरी बार एसबीआई का एटीएम काटकर चोरी का प्रयास ; गश्ती वाहन देख भाग निकले चोर

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के परसा क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर एसबीआई के दो एटीएम को काटकर चोरों के द्वारा चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम की गश्ती वाहन के कारण चोरों को भागना पड़ गया. दोनों ही चोरियां विफल रही. ताजा मामला पुनः जिले के परसा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां आज अल सुबह 03:30 बजे परसा थानांतर्गत अंजली बाजार स्थित SBI ATM को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के उद्देश्य से ATM काटने का प्रयास किया गया. पुलिसे टीम की नियमित गश्ती एवं तत्पर कार्रवाई के कारण अपराधियों का यह प्रयास असफल रहा. वहीं इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण एवं पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना की गहनता से जांच करने,

Add

दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा भविष्य में ऐसे अपराधों की रोकथाम को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. साथ ही घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच हेतु फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. बता दें कि बीते 22 नवंबर को भी परसा थानांतर्गत परसा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने चोरी का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके थे. पुलिस टीम की गश्ती एवं तत्पर कार्रवाई के कारण अपराधियों का यह प्रयास असफल रहा था. वहीं इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण प्रक्षेत्र पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *