पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा ; मौत के बाद परिवार व शिक्षकों में शोक

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA / GOPALGANJ DESK – सारण जिले के मशरक थाना अंतर्गत गोपालगंज जाने वाली सड़क पर बंगरा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत मौके पर हो गई. मृत शिक्षक की पहचान जिले के मकेर थाना क्षेत्र के खलपुरा गांव निवासी लक्ष्मण भगत के 35 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई. जो कि गोपालगंज के किसी पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षक के पद पर कर्जत थे. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते मौके पर पहुंचे. वहीं मशरक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

 

 

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के भाई ने बताया कि वह गोपालगंज स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाते थे. आज बाइक से ड्यूटी के लिए गोपालगंज जा रहे थे, तभी मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा गांव स्थित नहर रोड में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उनकी मौत मौके पर हुई है. इसकी सूचना पुलिस द्वारा उन्हें दी गई. जिसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में भी शोक की लहर फैल गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *