एक युवक की संदेहास्पद मौत, सड़क किनारे खंडहर के समीप मिली लाश ; क्या है मामला ?

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK- सारण जिला के मढौरा थाना अंतर्गत नौतन गांव स्थित सड़क किनारे एक खंडहरनुमा घर के समीप से एक युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गये. वहीं स्थानीय थाना पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची. शव घुटने के बल औंधे मुंह झाड़ी में पड़ा था. जब शव को सीधा किया गया तो उसकी पहचान मढौरा थाना क्षेत्र के जधौली गांव निवासी क्यामुद्दीन के 19 वर्षीय पुत्र इमरान के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते मौके पर पहुंचे और पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वह कोई भी खुलकर कुछ नहीं बतला पा रहा था.

 

प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटनाएं मौत का प्रतीत हो रहा है. लेकिन जिस तरह उसका शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था उससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी की जा रही है. लोग हत्या का अंदेशा भी जाता रहे हैं. पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे एक परिजन के द्वारा मामले को संदेहास्पद बताया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. क्योंकि, इस घटना के बाद मृतक की मां सदमे में है और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही इस संबंध में सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष के द्वारा बताया गया कि इस मामले में मृतक के परिवार वालों ने सड़क दुर्घटना में मौत होने की आशंका जताई है. जांच जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *