नौनिहाल में रह रहे किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत ; तीन दोस्त गए थे नदी में स्नान करने, दो को ग्रामीणों ने बचाया

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में स्नान करने गए तीन दोस्त एक साथ डूबने लगे. यह देखकर वहां मौजूद एक निजी कंपनी के गार्ड ने तत्परता दिखाई और ग्रामीणों के सहयोग से दो लड़कों को बचा लिया. जबकि तीसरा नदी की तेज बहाव में बह गया और डूब कर उसकी मौत हो गई. समाचार प्रेषण तक उसके शव को नदी से बरामद नहीं किया जा सका है. मृत किशोर सिवान जिले के भगानपुर हाट थाना क्षेत्र निवासी शंकर चौधरी का 15वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार चौधरी था. जो कि अपने नाना के घर सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर भुआल गांव में रहकर पढ़ाई करता था.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज वह अपने तीन मित्रों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान तीनों तेज धारा में बहने लगे. जिससे वहां अफरातफरी मच गई. वहीं घाट पर मौजूद एसपी सिंघला कंपनी के गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए पानी से दो किशोर के जैसे तैसे निकाला, जबकि गायब किशोर तेज पानी में बहते हुए डूब गया, जिसका पता नहीं चल सका है. जिसकी सूचना आग की तरह फैल गई और घाट पर लोगो की भीड़ जुट गई.

उसी दरम्यान स्थानीय पुलिस प्रशासन आदि को सूचना दिया गया. उपस्थित लोगो ने बताया कि सुबह की घटना है और उसी समय सूचना दी गई. जिसके 6घंटे बाद एस डी आर एफ की टीम मौके पर पहुंच खोजबीन में जुटी और एक घंटे बाद ही यह कह छोर दिया कि अगले दिन खोजी जाएगी. वही उक्त संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय अंचल पदाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी साढ़े एग्यारह बजे मिली. जिसके बाद हाजीपुर, बिहटा और पानापुर एस डी आर एफ की टीम रेस्क्यू करने के लिए बुलाई गई. पानापुर की टीम कुछ समय बाद पहुंची और लगातार खोजने में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *