दो साइबर अपराधियों को साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. जिनके खिलाफ गोपालगंज जिला के साइबर थाना में कांड सं0-102/2024 बी0एन0एस0 एवं 66डी0 आई0टी0 एक्ट में बीते दिन दर्ज किया गया था. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दोनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में पश्चिम चंपारण के नौतन स्थानांतर्गत बैकुठवां वार्ड नं0-02 मंगलपुर गुदरिया निवासी राजा कुमार राय एवं बरियारपुर निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है.

जिनके पास से 02 मोबाईल एवं 02 आधार कार्ड (01 फर्जी) बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त साइबर फ्रॉड वाले एकाउंट से स्कैनर के माध्यम से दुकानदारो के खाता पर रुपया मंगवाकर कैश ले लेते थे. जिनका पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस दोनों साइबर अपराधियों से उनके नेटवर्क के विषय में पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *