छपरा में गोली मारकर महिला की हत्या ; ससुराल वालों ने कहा डकैतों ने मारी गोली ; पिता ने कहा गोली मारकर हत्या ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के रामपुर महेश गांव में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है. हालांकि मृत महिला के ससुराल वालों का आरोप है कि बीती देर रात्रि डकैती के दौरान बदमाशों के द्वारा गोली मारकर उसकी हत्या की गई है. मृत महिला तरैया थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव निवासी विक्की कुमार की पत्नी रेखा देवी बतायी गई है.

यह घटना विगत रात्रि 2:00 बजे की है. परिवार वालों के अनुसार छत के ऊपर वाले मकान में रेखा देवी सोई हुई थी. उसके दो पुत्र हैं जिसका उम्र दो एवम वर्ष 5 वर्ष है. बताया था कि बीती रात्रि डकैत घर में डकैती के लिए छत के रास्ते घुसे और उसी समय वह महिला जग गई. जिसके बाद डकैतों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.

गोली की आवाज सुनकर उनकी नींद टूटी तो डकैत भाग गए. वही मृत महिला के ससुराल वालों का कहना है कि उनकी बेटी को उसका पति पसंद नहीं करता था और उन लोगों के द्वारा दहेज की बराबर मांग भी की जा रही थी. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने मृत महिला के पति विक्की को हिरासत में ले लिया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

वही तरैया थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में तरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल बयान दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. जिसके बाद ही किसी नतीजे तक पहुंचा जा सकता है. क्योंकि मृतका के मायके वालों का आरोप है कि डकैती के दौरान डकैतों ने गोली मारी है. जबकि मृत महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों के द्वारा गोली मारकर उनके पुत्री की हत्या की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *