बाढ़ देखने गए बच्चे की सोढी नदी में डूबने से मौत ; काफी मशक्कत के बाद नदी से शव को किया बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रिविलगंज थाना अंतर्गत इनई गांव स्थित सोढ़ी नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. मृत बच्चे की पहचान जिला के रिविलगंज थाना अंतर्गत इनई गांव निवासी मदन चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र शिवम चौधरी उर्फ रामू चौधरी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बच्चा इनई पुल पर बाढ़ का पानी देखने आया था, जहां पुल से अनियंत्रित होकर सोढ़ी नदी में गिर पड़ा. जिसके बाद वहां लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं स्थानीय गोताखोर सोढी नदी में छलांग लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दिए.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रिविलगंज थाना अध्यक्ष के द्वारा एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया जिसकी मदद से करीब 2 घंटे में शव नदी से बरामद कर लिया गया. शव को देखते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही रिविलगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में बच्चों के परिवार वालों ने बताया कि वह गांव स्थित पुल पर बाढ़ का पानी अन्य बच्चों के साथ देखने गया था, जहां अनियंत्रित होकर वह पुल से नीचे नदी में गिर पड़ा, जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *