दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति की पटना में उपचार के दौरान मौत ; परिवार वालों में लगा रोना-पीटना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के बनियापुर थानांतर्गत कराह दरगाही टोला में बीती रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. उस हिंसक झड़प में गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति की मौत पटना में उपचार के दौरान हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में रोना पीटना लग गया. मृत व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के कराह दरगाही टोला निवासी स्वर्गीय रामजीतन बिंद का 52 वर्षीय पुत्र रमाशंकर बिंद बताया गया है. वहीं अन्य घायलों में रमाशंकर बिंद की पत्नी लाल झाड़ी देवी, उनका भतीजा 27 वर्षीय अनुज कुमार शामिल है. जबकि, दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. पटना में रामाशंकर की मौत के बाद परिवार वाले शव लेकर छपरा पहुंचे, जहां बनियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Add

पुलिस प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सारण डीएम अमन समीर एवं एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया. वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. इस घटना के संबंध में एसएससी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

28 मई को बारात के दौरान हुआ था विवाद

इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते 28 मई को उनके पट्टीदारी में बारात आई थी. जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा रास्ते में बारात रोककर हंगामा किया गया था. उस समय बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया. वहीं इस बात को लेकर कुछ रोज पहले भी मारपीट होते-होते बच गई थी. लेकिन वे लोग घात लगाए बैठे थे. जिसको लेकर बीती रात्रि उस पक्ष के दर्जनों लोग लाठी-डंडे और हरवे हथियार से लैस होकर अचानक उनके घर के ऊपर हमला बोल दिये और धारदार हथियार से मार कर रमाशंकर की हत्या की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *