इंडियन सर्जन एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन ; चिकित्सकों ने किया रक्तदान

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –  इंडियन सर्जन एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन छपरा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया गया. इस कैंप में चिकित्सकों ने भी रक्तदान किया. एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ एमपी सिंह, सेक्रेटरी डॉक्टर विकास कुमार सिंह एवं ट्रेजरर डॉक्टर सजल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में चिकित्सकों ने भी रक्तदान कर सभी को संदेश दिया कि ब्लड डोनेशन से कोई कमजोरी नहीं होती और यह महादान है. इसलिए सभी को ब्लड डोनेशन अवश्य करना चाहिए. अवसर पर डॉक्टर एमपी सिंह ने कहा कि रक्तदान से किसी को जीवन दान मिलता है इसलिए युवा पीढ़ी को बट चढ़कर रखना दान करना चाहिए.

वही डॉक्टर विकास कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे कमजोरी नहीं आती. स्वस्थ मनुष्य 120 दिन के बाद पुनः रक्तदान कर सकता है. वही डॉक्टर सजल कुमार ने बताया कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. ऐसी स्थिति में रक्तदान से शरीर में भी नई ऊर्जा का संचार होता है. उक्त अवसर पर सर्जन शिक्षकों के द्वारा रक्तदान किया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर आर जन तिवारी, डॉक्टर एमपी सिंह, डॉक्टर विकास कुमार सिंह, डॉक्टर सजल कुमार रक्त कोष प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किरण ओझा, लैब टेक्नीशियन धर्मवीर कुमार, मनोज कुमार, गुड्डू कुमार, रवि शंकर, पूनम कुमारी, डाटा आपरेटर अविनाश कुमार, उर्मिला कुमारी उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *