दिनदहाड़े उच्चकों ने झपट लिए महिला के हाथ से ₹30 हजार का थैला

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अम्लोर थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े एक महिला के हाथ से ₹30 हजार का थैला झपट लिया और देखते ही देखते फरार हो गए. पीड़ित महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के खोरी पाकर गोविंद गांव निवासी निलबरन राय की पत्नी शैल देवी बताई जाती है. इस मामले में उस महिला के द्वारा अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध थाना में शिकायत किया गया है. पीड़ित महिला के द्वारा बताया गया है कि वह भारतीय स्टेट बैंक शाखा अमनौर से तीस हजार रुपया निकाल प्लास्टिक में रख पैदल घर लौट रही थी.

तभी एच आर कॉलेज के निकट गढ़ देवी मंदिर के पास अचानक पीछे से बाइक सवार अपराधी आये हाथों से पैसा झपट्टा मार सोनहो की तरफ फरार हो गए. वह शोर मचाते रही पर आस पास के लोग मूकदर्शक बने रहे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी. वहीं सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि अपराधी महिला का बैंक से ही पीछा किये हुए थे. पहले पैदल कुछ दूर तक पीछा किया फिर एक साथी के साथ बाइक से पीछा किया मौका मिलते ही झपटा मार फरार हो गये.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *