अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर प्रखंड के सलेमपुर स्थित मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. वही इस दुर्घटना में घायल बाइक सवार दो युवकों का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी पवन महतो के 26 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार महतो के रूप में की गई है.

सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही सूचना पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह युवक बाइक पर दो अन्य युवकों के साथ कहीं जा रहा था.

तभी सलेमपुर मुख्य मार्ग के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों को गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां मुकेश की मौत हुई है. वहीं इस दुर्घटना में घायल बाइक सवार दो युवकों का उपचार चल रहा है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *