लूट’कांड का 24 घंटे में उद्भेदन ; घटना में प्रयुक्त बाइक एवं देसी क’ट्टा के साथ दो अप’राधी गि’रफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड का 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को दो देसी कट्टा एवं लूट में प्रयुक्त बाइक के साथ पकड़ने में सफलता हासिल किया है. बता दें कि बीते दिन जिले के माझा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार 3 अपराध कर्मियों के द्वारा ग्राम उमर मठिया स्थित गंडक नहर पर बाइक सवार व्यक्ति को ओवरटेक कर उनके कनपट्टी पर देसी कट्टा सटाकर नकद 47,000 रूपया, आधार कार्ड एवं मोबाइल लूट लिया था.

उक्त व्यक्ति द्वारा विरोध करने पर उक्त अपराधकर्मी द्वारा देसी कट्टा के बट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया गया था. जिस संदर्भ में माझागढ थाना कांड सं0 304 / 23 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपराधकर्मी मेराज अली एवं विवेक कुमार मांझी को गिरफ्तार किया गया. वहीं उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल, देसी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं नगद 10000 रूपया (लूटा हुआ पैसा में से बचा हुआ ) बरामद किया गया. मेराज अली माझांगढ थाना कांड सं0 266/ 23 का वांछित अभियुक्त भी है. शेष एक की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *