साइकिल सवार छात्रा को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा ; मौत के बाद परिवार में मातम

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत सरायबक्स गांव के समीप मुख्य मार्ग पर तेज गति से जा रही चार पहिया वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत मौके पर हो गई. मृत छात्रा की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के जाफरपुर गवंद्री गांव निवासी सिकंदर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के रूप में की गई है, जो कि इंटरमीडिएट की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि वह कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी उसी बीच किसी वेगनार कार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया.

Add

जिसके कारण साइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर समीप के पोल से टकराई और गिर करवा गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज से उस कार की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *