पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अमर यादव ; लूट की योजना बनाते हुआ गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – सिवान पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल अमर यादव को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. इस बात की जानकारी एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन व थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. एसडीपीओ ने बताया कि जिले के टॉप 10 में शामिल कुख्यात अपराधी अमर यादव थाना क्षेत्र के रामचन्द्रापुर गांव का रहने वाला है. सोमवार की शाम में थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक बड़े लूट की योजना बना रहा था. इसके बारे में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी छोटन कुमार, एसआई मोहित मोहन, भरत राम, एएसआई राजकुमार कश्यप ने छापेमारी कर लूटी गई एक बाइक, एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद कई मामलों का खुलासा हुआ है.

कई कांडों में जा चुका है जेल

एसडीपीओ ने बताया कि यह अपराधी कई कांडो में जेल जा चुका है. इसके ऊपर दरौंदा थाना कांड संख्या 86/23 में मारपीट का मामला दर्ज है. इसके बाद थाना कांड संख्या 89/23 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. वहीं थाना कांड संख्या 52/22 एवं थाना कांड संख्या 352/24 में चाकूबाजी कर जान से मारने का मामला दर्ज है. पुलिस ने बताया कि हथियार के साथ गिरफ्तारी मामले में पुलिस ने थाना कांड संख्या 380/24 में प्राथमिकी दर्ज कर सीवान न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *