समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर चुनाव कराने जा रहे समस्तीपुर जिला बल का वाहन पलटा ; ढाई दर्जन पुलिस के जवान घा’यल

0 minutes, 1 second Read

MUZAFFARPUR DESK – बिहार के मुजफ्फरपुर में एक के बाद एक पुलिस बल के दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये हैं. जिसमें तकरीबन 60 पुलिस के जवान घायल हो गए हैं. वही एक के बाद एक हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया हुआ है. बताते चले कि बीते बुधबार को जहा दिन में पहली घटना उस समय हुई जब समस्तीपुर से चुनाव कराने के बाद सारण को जा रहें असम पुलिस जवान का एक गाड़ी मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा और सुजावल पुर चौक के बिच NH 28 पर ट्रक से टक्कर हो गई. जिसमे तकरीबन तीस पुलिस के जवान घायल हो गए.

जिसमे से अभी भी कई जवान इलाजरत है. वही दूसरी घटना भी मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में ही हुई, जहां बुधवार की देर रात समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर के चुनाव ड्यूटी में शामिल होने आ रहें समस्तीपुर पुलिस जवान का एक बस अचानक पलट गया. जिसमे तकरीबन समस्तीपुर पुलिस बल के तीस जवान घायल हो गए. वही कुछ जवानों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना प्रभारी राजू कुमार पाल दल बल के साथ मौक़े पर पहुंच कर घायल सभी पुलिस कर्मी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

इस मामले में बस में बैठे समस्तीपुर पुलिस बल के जवान ने बताया कि वह समस्तीपुर पुलिस लाइन से मुजफ्फरपुर में होने वाले चुनाव ड्यूटी में आ रहे थे, उस दौरान उनका गाड़ी सकरा थाना क्षेत्र में अचानक पलट गया. वही इस घटना में बस में बैठे सभी जवान घायल हो गए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *