सीएम नीतीश के सारण जिला भम्रण के अवसर पर 8 जनवरी को यातायात व्यवस्था में किया गया व्यापक फेरबदल ; छपरा में वाहन लाने से पहले जान ले क्या है नियम व पार्किंग

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला भम्रण के अवसर पर 8 जनवरी को सुबह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने वाले हैं, जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. उनके आगमन को लेकर एकमा में जहां हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं छपरा में यातायात व्यवस्था में भी व्यापक फेरबदल किया गया है. बताते चलें कि मुख्यमंत्री के द्वारा छपरा शहर स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जाना है. जिसके बाद महमदा में भी उनका उद्घाटन और जनसंवाद है. जनसंवाद यात्रा के दौरान वह एकमा में भारी जनसभा को संबोधित करेंगे. छपरा शहर में उनके मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन सत्र को लेकर यातायात व्यवस्था में भारी फेरबदल किया गया है.

Add

छपरा में वाहन लाने से पहले जान ले क्या है नियम व पार्किंग

*  छपरा जिला में भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः बन्द रहेगा. मुजफ्फरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन मकेर तक, मशरक, मढ़ौरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन कृष्णा चौक तक, बनियापुर की ओर से आने वाले भारी वाहन चेतन छपरा तक, सिवान, कोपा की तरफ से आने वाले भारी वाहन रसुलपुर तक, मांझी की तरफ से आने वाले भारी वाहन बलिया मोड़ तक, आरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन आरा-डोरीगंज पुल के दक्षिणी छोर तक ही आयेंगें. वहीं हाजीपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन शिवबच्चन चौक से आगे नहीं आयेंगे.

* मांझी, रिविलगंज, के तरफ से छपरा आने वाले सवारी वाहन ब्रह्मपुर मोड़ तक, मशरक, मढौरा के तरफ से छपरा आने वाले सवारी वाहन चनचौरा तक, आरा के तरफ से छपरा आने वाले सवारी वाहन झंगा चौक डोरीगंज तक ही आयेंगें. बनियापुर के तरफ से आने वाले सवारी वाहन उमधा तक ही आयेंगें. गड़खा के तरफ से आने वाले वाहन फुरसतपुर तक ही आयेंगें.

*  साढ़ा ढ़ाला ओवर ब्रिज के उपर से शहर के तरफ सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. ऐसे वाहनों को साढ़ा डाला बस स्टैंड से पुराना बायपास के रास्ते जगदम्ब कॉलेज तक आयेंगें. डाक बंगला रोड में छोटी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, ऐसे वाहनों का परिचालन निचली रोड से कराया जायेगा. भगवान बाजार के तरफ से आने वाले छोटी वाहन दारोगा राय चौक, होते हुए जगदम्ब ढाला के रास्ते साढा ढाला तक ही जायेगें. राजेन्द्र सरोवर से नगरपालिका की ओर सभी वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा.

* नेवाजी टोला चौक से रामनगर ढाला होते हुए मठिया मोड की ओर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः बन्द रहेगा.

*  एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवा वाले वाहनों का परिचालन निर्बाध रूप से होगा.

यहां होगी वाहनों की पार्किंग

उक्त के दृष्टिगत वाहनों के पार्किंग हेतु निम्नांकित पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है-

* पी०एन० सिंह डिग्री कॉलेज परिसर ।

*  जगदम्ब कॉलेज परिसर

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *