एक वर्ष…अनैतिक देह व्यापार के दस कांड… 87 नाबालिग बरामद ; 31 अभियुक्त भेजे गए जेल

0 minutes, 2 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देशन में ए०एच०टी०यू० सारण, मिशन मुक्ति फॉउडेशन नई दिल्ली एवं चाइल्ड लाइन के सहयोग से बीते एक वर्ष में कुल 87 नाबालिग व पीड़िता को अनैतिक देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया गया है. वहीं इस संबंध में विभिन्न थानों में दर्ज कुल 10 कांडो में से 31 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. शेष अभियुक्तों के विरूद्ध अनुसंधान जारी है. बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी भी तरह का छेड़-छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज माँग, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना जैसी समस्याओं से निवारण हेतु सारण पुलिस की एक मुहिम “आवाज दो” की शुरूआत की गई है.

“आवाज़ दो” पहल ने महिलाओं को उनके खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति अपनी आवाज़ उठाने और शिकायत दर्ज कराने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की है. जिसके परिणामस्वरूप, महिलाओं द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायतों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो यह दर्शाता है कि महिलाएं अब अधिक जागरूक और सशक्त हो रही हैं. एसपी डॉक्टर आशीष ने नाबालिग वर्ग के माता-पिता / अभिभावक से अपील किया है कि वे अपने बच्चों की देखभाल अच्छी तरह से करें. उनके साथ अधिक-से-अधिक समय बिताये और उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नज़र बनाये रखें.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *