उत्पाद विभाग ने नदी में बोट से पीछा कर ₹20 लाख के अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को नाव सहित किया पकड़ा

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घाघरा नदी में बोट से पीछा कर एक नाव को जब्त किया है. जिससे 154 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद बरामद कर तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर सोनपुर दियारा क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी कुंदन कुमार यादव बताया गया है.

इस बात की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नदी के तट से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है. इस सूचना के बाद वह दल बल के साथ पहुंचे और बोट की मदद से नदी में एक नाव का पीछा किया. जिसके बाद नाव पर सवार अन्य तस्कर भाग निकले, जबकि एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी कुंदन यादव बताया गया है. नाव से कुल 154 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत ₹20 लाख बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर इस तस्करी में शामिल आने कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *