छत पर करंट लगने से एक युवक की मौत ; सुबह में मिली लाश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकमपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. उसका शव पुलिस ने एक बंद घर के छत के ऊपर से बरामद किया है. मृतक युवक जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकमपुर गांव निवासी रामनाथ मांझी का 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार मांझी बताया गया है. मृतक की मां शर्मिला देवी ने बताया की सुबह तीन बजे घर से मेरा पुत्र निकला था. दिन में आठ बजे मुझे ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की आपके पुत्र का शव बगल के घर के छत पर पड़ा हुआ है. जिसकी मौत विद्युत करंट की चपेट ने आने से हो गई है.

हालांकि युवक का शव जिस घर के छत पर था. उस घर में नीचे ताला लगा हुआ है. उस बंद घर के परिजन अपने जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते है. यहां बता दें कि बंद घर के छत के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्ट का विद्युत तार गुजारा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि इसी तार की चपेट ने आने से युवक को विद्युत करंट लग गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी. फिर ग्रामीणों में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर युवक बंद घर की छत पर कैसे और क्या करने गया था? तीन बजे सुबह ही घर से युवक कहा गया था, यह जांच का विषय है.

घटना स्थल से स्थानीय पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो का हाल बेहाल है. वहीं गांव का माहौल भी गमगीन हो गया है. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया विद्युत करंट से ही मौत प्रतीत हो रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *