कार के तहखाने से करोड़ों का चरस बरामद ; दो अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बलथरी चेकपोस्ट के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार में बने तहखाना से करोड़ों रुपए का चरस बरामद किया है. वही बरामद चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय तस्करों की पहचान पूर्वी चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र पतौरा निवासी सुदीश कुमार और पताही थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी मंदीप कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाना पुलिस द्वारा बलथरी चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच की जा रही थी.

उसी बीच एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो पाया गया कि कार में तहखाना बना हुआ है. जिसके बाद कार की तलाशी के दौरान कार में तहखाना बनाकर तस्करी के लिए लेकर जा रहे 139 पैकेट में कुल 71 किलोग्राम चरस बरामद किया गया. बरामद चरस को नेपाल से दिल्ली लेकर जा रहे थे. इसी बीच पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए चरस को बरामद कर कार को जब्त कर लिया और दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. कार से बरामद चरस की कीमत बाजार में 8 से 10 करोड रुपए बताई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *