दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक खलासी की उपचार के दौरान मौत

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA/SIWAN DESK – सिवान जिला के भगवानपुर थाना अंतर्गत ब्लॉक के समीप बीते दिन दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक खलासी की मौत उपचार के दौरान हो गई है. मृत खलासी छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरहिया गांव निवासी स्व चौथी साह का 24 वर्षीय पुत्र नाम मोनू कुमार बताया गया है. मोनू की मौत के बाद परिवार वालों ने रोना-पीटना लग गया. जिसके बाद परिवार वाले शव लेकर छपरा पहुंचे जहां सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Add

इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह ट्रक पर खलासी का काम करता था और बीते दिनों ट्रक के साथ सिवान गया था, जहां माल अनलोड करने के बाद वे लोग वापस लौट आए थे, तभी भगवानपुर थाना अंतर्गत ब्लॉक के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें चालक और खलासी दोनों घायल हो गए थे. खलासी को गंभीर स्थिति में चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया, जहां उनके द्वारा निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था, जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हुई है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *