UP के टॉप-10 गैंगस्टर की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त ; सरेंडर करने के बाद कार्रवाई हुई तेज

0 minutes, 1 second Read

GORAKHPUR DESK – योगी सरकार ने प्रदेश के माफियाओं और अपराधियों की नींद हराम कर दी है. अतीक अहमद से लेकर मुख्तार अंसारी जैसे कई खूंखार माफियाओं का काला साम्राज्य मिट्टी में मिल चुका है. अब पुलिस ने माफियाओं की लिस्ट में शामिल टॉप-10 माफिया सुधीर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस द्वारा सुधीर सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई है. बता दें कि पुलिस ने माफिया सुधीर सिंह की करीब 100 करोड़ की अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक सहजनवा और गीडा के आसपास के क्षेत्र में माफिया सुधीर सिंह, उसकी पत्नी और भाई के नाम कई संपत्तियां दर्ज थी. जहां पुलिस ने 100 करोड़ से भी अधिक संपत्ति को जब्त कर लिया है. वह उत्तर प्रदेश माफिया की लिस्ट में टॉप-10 पर है. हालांकि माफिया सुधीर सिंह ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था, जिसके बाद फिलहाल वह जेल में बंद है. मगर उसके अपराधों का रिकॉर्ड ऐसा है कि कोई भी सकते में आ जाए. उसके खिलाफ डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट और अवैध कब्जा

समेत 29 मामलों में केस दर्ज है. पुलिस द्वारा सुधीर सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई है. सुधीर सिंह गोरखपुर के थाना गीडा का रहने वाला है. इस मामले पर एसपी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि कुख्यात माफिया सुधीर सिंह के खिलाफ 29 केस दर्ज हैं. उसी क्रम में इस माफिया द्वारा अवैध तौर से अर्जित की गई करीब 81.5 डिसमिल जमीन को कुर्क किया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत 100 करोड़ 5 लाख के आस-पास है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *