छपरा से पटना जाकर करते थे सा’इबर अ’पराध ; पुलिस ने तीन साइबर अ’पराधियों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

PATNA / CHHAPRA DESK – पटना पुलिस ने एटीएम से हेराफेरी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को बोरिंग रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 12 एटीएम कार्ड और तक़रीबन 15 हजार रुपए नकद बरामद किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान सारण जिला के छपरा नगर थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार, पिंटू कुमार और तरैया थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार के रूप में की गई है. गिरफ्तार तीनो बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि यह गिरोह एटीएम के कैश डिस्पेंसर में काले रंग का सेलो टेप चिपका देता था

जिसके बाद ग्राहकों के द्वारा कैश निकासी करने पर रुपया अटक जाता था. जिसके बाद में ये लोग रूपए निकाल लेते थे. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों ने बोरिंग और उसके आसपास के एटीएम को अपना निशाना बना कर रखा था. मामले में बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस को कई शिकायत मिली थी जिसके बाद एसआई संदीप कुमार सिंह और पीएसआई अतुल कुमार की टीम ने इन साइबर अपराधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया था और गुरुवार को बोरिंग रोड इलाके से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *