सरयू नदी में डू’बने से दो किशोर की मौ’त के बाद मोहल्ले में मा’तम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के तटीय इलाका रिविलगंज थाना अंतर्गत दीलिया रहीमपुर स्थित सरयू नदी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई. जिसके बाद परिजन शव की तलाश में नदी तट पर जुटे थे. नदी से शव बरामद किए जाने के साथ ही इस घटना की सूचना जैसे घर वालों को मिली पूरे घर में मातम फैल गया. मृत दोनों किशोर छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत रतनपुरा ओझा टोली मोहल्ला निवासी बताए गए हैं.

जिसमें एक किशोर स्थानीय निवासी अरविंद कुमार का 14 वर्षीय पुत्र मंगलम कुमार बताया गया है. जबकि दूसरा किशोर प्रमोद कुमार राम का 14 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया गया है. इस सूचना के बाद थाना पुलिस ने दोनों किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां दोनों शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया है.

शौच करने के लिए गए थे नदी तट

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृत दोनों किशोर के परिवार वालों ने बताया कि बीती संध्या मोहल्ले से कुछ लड़के शौच करने के लिए नदी तट गए थे. जहां दो किशोर पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गए. जिसके कारण उनकी मौत हो गई. तब तक अंधेरा होने के कारण शव की तलाश नहीं हो पाई. आज सुबह से ही गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश की जा रही थी. काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोर का शव नदी से बरामद किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *