चाकू से गोद-गोद कर युवक की हत्या ; चंवर से शव बरामद, परिवार में मातम

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के कोपा थाना अंतर्गत रेवाड़ी गांव स्थित खंडा चंवर मैं हत्या कर फेंके गये एक युवक के शव को पुलिस में बरामद किया है. सूचना के बाद घर वाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे. मृत युवक की पहचान जिले के कोपा थाना अंतर्गत रेवाड़ी गांव निवासी शिवचरण ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ठाकुर के रूप में की गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल बीते दिन संध्या 5:00 बजे से घर से निकला था.

Add

जिसके बाद वापस नहीं लौटा और परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे. आज खेत में काम करने पहुंचे लोगों के द्वारा देखा गया कि हनुमान मंदिर के समीप खंडा चंवर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. उसके गले और शरीर पर चाकू के जख्म के निशान हैं. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वही समाचार प्रेषण का प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

पंजाब में रहकर करता था मजदूरी

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि राहुल पंजाब में रहकर मजदूरी करता था. वह बुआ के बेटी की शादी में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पहले ही पंजाब से छपरा आया था और बीते दिन संध्या 5:00 बजे घर से निकला था. जिसके बाद वापस नहीं लौटा था. आज सुबह में सूचना मिली कि उसकी हत्या कर चंवर में फेंका गया है. इस घटना के बाद वह सकते में है कि आखिर क्या दुश्मनी थी उसकी हत्या कर दी गई है. सूचना के बाद पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *